Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani एक-दूजे के हुए, दो रीति-रिवाजों में हुई शादी

Rakul Preet-Jackky Bhagnani wedding : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की शुरुआत 19 फरवरी से हुई है। 20 फरवरी को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद 21 फरवरी को सुबह हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। वहीं, दोपहर तीन बजे से आनंद कारज सेरेमनी शुरू हुई

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 8:08 PM
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने मंगलवार 21 फरवरी को गोवा में शादी कर ली।

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani weddings : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आज मंगलवार, 21 फरवरी को गोवा में शादी कर ली। शादी समारोह आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में आयोजित किया गया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रकुल और जैकी की शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, ईशा देओल और भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

जानकारी के मुताबिक दोपहर में आनंद कारज और उसके बाद सिंधी रीति-रिवाज से यह शादी हुई है। दोनों ने अपने-अपने परिवारों की परंपरा का सम्मान करते हुए दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला किया।

ये रहा Rakul-Jackky की शादी का पूरा शेड्यूल


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की शुरुआत 19 फरवरी से हुई है। 20 फरवरी को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद 21 फरवरी को सुबह हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। वहीं, दोपहर तीन बजे से आनंद कारज सेरेमनी शुरू हुई। शादी के लिए गोवा जाने से पहले रकुल और जैकी ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

मुंबई में दिया जा सकता है रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी भगनानी पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे थे। शादी के बाद दोनों कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रजनीकांत समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।