Ramcharan becomes Father: शादी के 11 साल बाद पिता बने रामचरण, पत्नी उपासना ने अस्पताल में दिया बेटी को जन्म

Ramcharan becomes Father: रामचरण अपनी जिंदगी का एक नया पड़ाव शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 20 जून को अपोलो अस्पताल में एक नन्ही परी को जन्म दिया। शादी के 11 साल बाद उपासना खुद को एक बच्चे की जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार मानती हैं। इस मदर्स डे पर वो अपनी प्रेग्नेंसी को भी एन्जॉय करती दिखाई दी थीं।

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 11:09 AM
38 साल की उम्र में पिता बने रामचरण पत्नी उपासना ने दिया बेटी को जन्म

Ramcharan becomes Father: साउथ के दिग्गज स्टार राम चरण अब पिता बन गए हैं। रामचरण और उपासना के घर शादी के 11 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। उपासना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 20 जून को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उपासना और रामचरण की बेटी का जन्म हुआ। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन शेयर करते हुए ये गुड न्यूज दी। 'मिसेज उपासना कामिनेनी कोनिडेला और राम चरण की जिंदगी में 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बच्ची ने कदम रखा है। बच्चा और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

दादा बने चिरंजीवी

राम चरण के पिता साउथ के दिग्गज सितारे मेगास्टार चिरंजीवी अब दादा बन चुके हैं। चिरंजीवी ने खुद ये जानकारी साझा की थी कि राम और उपासना जल्द इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। ट्विटर पर लिखा- 'श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने जा रहे हैं। प्यार और आभार के साथ।

उपासना ने इस साल का 'मदर्स डे' ऐसे किया सेलिब्रेट

'मदर्स डे' के दौरान उपासना ने शादी के 11 साल बाद मां बनने के बारे में बताया। उपासना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे मेरे मां बनने के फैसले पर गर्व है। मैंने इसे समाज के हिसाब से या फिट होने के लिए मां बनना नहीं चुना। मां बनना विरासत को आगे बढ़ाने या अपनी शादी को मजबूत करने के लिए नहीं है। मैंने बच्चा पैदा करने का फैसला तब किया जब मैं बिना शर्त के प्यार और देखभाल देने के लिए इमोशनल रूप से तैयार थी। मैं अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा रही हूं।

Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार के बेघर होने के बाद बदली घर की दशा, जानिए कंटेस्टेंट्स की अपडेटेड लिस्ट


राम चरण की भविष्यवाणी

बता दें कि रामचरण ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ में बच्चे के वेलकम की जानकारी दी थी। ये साल एक्टर के लिए बेहद स्पेशल है। एकतरफ पूरी दुनिया में उनके नाटु-नाटु का नाम गूंज रहा है उन्हें लोगों को बेशूमार प्यार मिला और दूसरी और उनकी पर्सनल लाइफ में भी एक नन्ही परी आ गई है। 38 साल की उम्र में वो पिता बन गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।