Ramcharan becomes Father: साउथ के दिग्गज स्टार राम चरण अब पिता बन गए हैं। रामचरण और उपासना के घर शादी के 11 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। उपासना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 20 जून को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उपासना और रामचरण की बेटी का जन्म हुआ। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन शेयर करते हुए ये गुड न्यूज दी। 'मिसेज उपासना कामिनेनी कोनिडेला और राम चरण की जिंदगी में 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बच्ची ने कदम रखा है। बच्चा और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।’
