Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। बैक टू बैक हिट फिल्में देने वालीं आलिया प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि महेश भट्ट की लाडली जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी करने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-आलिया 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी का फंक्शन 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू होगा।
यह भी बताया जा रहा है कि नीतू कपूर अपने बेटे की शादी वाले दिन मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी। बता दें कि आलिया-रणबीर बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल में से एक हैं।
देखिए, वेडिंग फंक्शन की पूरी डेट्स
रणबीर-आलिया ने मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह सहित शादी के हर फंक्शन की योजना पहले से ही तैयार कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे। 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत का फंक्शन होगा। इसके बाद 15 अप्रैल को दोनों की शादी होगी।
इंडिया टीवी के मुताबिक, 13 तारीख को मेहंदी समारोह आलिया भट्ट के बांद्रा स्थित घर पर होगी। वहीं, कपूर फैमिली की मेहंदी फंक्शन आरके हाउस में होगी। इसके बाद 14 अप्रैल को आलिया के घर 'वास्तु' में हल्दी और संगीत का फंक्शन होगा। फिर लास्ट में 15 अप्रैल को दोनों की पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी।
इंडिया टीवी ने बताया कि आलिया भट्ट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट पहनेंगी। वहीं, रणबीर कपूर भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे।
शादी में कौन-कौन होगा शामिल?
इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे सेलेब्स के आने की संभावना है। जिसमें डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, करण जौहर, जोया अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, अभिनेता वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन का नाम शामिल है।
बता दें कि पिछले कुछ सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब लंबे समय बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो दोनों जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें मौनी रॉय और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।