Get App

Mahadev App Case: रणबीर कपूर को अभियुक्त नहीं मान रहा ED

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को महादेव मनी-लॉन्ड्रिंग केस में अभियुक्त के तौर पर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के सूत्रों ने बताया कि रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया गया था, ताकि बेटिंग ऐप का प्रचार करने के लिए उन्हें मिलने वाले पैसे के स्रोत का पता लगाया जा सके। एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को रायपुर स्थित जांच एजेंसी के ऑफिस में बुलाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 2:46 PM
Mahadev App Case: रणबीर कपूर को अभियुक्त नहीं मान रहा ED
रणबीर कपूर भले ही साजिश का हिस्सा नहीं हों, लेकिन इस घोटाले को समझने के लिए उनसे पूछताछ अहम हो सकती है।

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को महादेव मनी-लॉन्ड्रिंग केस में भले ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन अभियुक्त के तौर पर नहीं। एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के सूत्रों ने बताया कि रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया गया है, ताकि बेटिंग ऐप का प्रचार करने के लिए उन्हें मिलने वाले पैसे के स्रोत का पता लगाया जा सके।

एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को रायपुर स्थित जांच एजेंसी के ऑफिस में बुलाया है। इस मामले में अन्य 14-15 सेलिब्रिटी और एक्टर भी ED की नजर में हैं और उन्हें भी जल्द तलब किया जा सकता है।

एक सूत्र ने बताया, 'रणबीर कपूर को बेटिंग बिजनेस के ट्रांजैक्शन के बारे में समझने के लिए बुलाया गया है। इस समय उन्हें अभियुक्त के तौर पर नहीं बुलाया गया है। उनसे पूछताछ इसलिए जरूरी है कि उन्हें मिलने वाले पैसे के स्रोत के बारे में पता लगाया जा सके। इससे प्रमोटर्स और उनसे जुड़े अन्य लोगों की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है। रणबीर कपूर भले ही साजिश का हिस्सा नहीं हों, लेकिन इस घोटाले को समझने के लिए उनसे पूछताछ अहम हो सकती है।'

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की इस कंपनी को दुबई से ऑपरेट किया जा रहा था। माना जा रहा है कि यह कंपनी नए यूजर्स के एनरॉलमेंट और आईडी बनाने के लिए ऑनलाइन बेटिंग ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रही थी। साथ ही, बेनामी बैंक खातों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियां भी चलाई जा रही थीं। 28 साल के सौरभ चंद्राकर ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी शादी पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसके बाद जांच एजेंसियों का ध्यान इस शख्स की तरफ गया। चंद्राकर और कुछ अन्य लोगों पर 70 फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशी खातों में पैसे पहुंचाने का आरोप है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें