
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की नई रिलीज फिल्म तू झूठी में मक्कार (Tu Jhoothi main Makkaar) को होली के चलते अच्छी शुरुआत मिली है। प्यार का पंचनामा फेम डेयरेक्टर लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
दूसरे दिन कितनी रही फिल्म की कमाई
दूसरे दिन कमाई में गिरावट के बाद भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की नई रिलीज फिल्म तू झूठी में मक्कार (Tu Jhoothi main Makkaar) ने 9-9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक इस फिल्म ने कुल 23.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल आ सकता है। फिल्म क्रिटक्स और ऑडियंस से भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर फिल्म इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहती है तो यह इस साल पठान (Pathaan) के बाद इस साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म बन सकती है।
अजय देवगन की भोला से होगी फिल्म की टक्कर
आने वाले हफ्तों की बात करें तो इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म भोला (Bholaa) के साथ मुकाबला करेगी। हालांकि पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तब तक इस फिल्म का कलेक्शन 65-70 करोड़ रुपये के आस पास पहुंचने की उम्मीद है। तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दे रहे हैं। बता दें इसके बाद रणबीर कपूर रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandahana) के साथ एनिमल नाम की फिल्म में नजर आएंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।