Randeep Hooda की ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को किया हैरान, ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए बनाया ऐसा हाल

Randeep Hooda as Veer Savarkar: रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर के किरदार के लिए अपने पूरे शरीर में बदलाव किए हैं। काला पानी वाले सीक्वेंस में वीर सावरकर को ढेर सारी यातनाओं से गुजरना पड़ता है। कई दिनों तक बिना खाना पानी के रखा जाता है। ऐसे में रणदीप हुड्डा ने स्क्रीन पर उसे दिखाने के लिए खुद को पूरी तरह से कुपोषित कर लिया है।

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 9:16 AM
वीर सावरकर के किरदार में खुद को ढालने के लिए रणदीप हुड्डा ने किए ये बदलाव

Randeep Hooda as Veer Savarkar: रणदीप हुड्डा अपनी फिल्मों के लिए खुद को पूरी तरह से बदल देते हैं। कैरेक्टर (Randeep Hooda Method Acting) में ढलने के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक तौर से तैयार करते हैं। इन दिनों उनकी स्वतंत्र वीर सावरकर की चर्चा हर तरफ है। फिल्म के ट्रेलर (Swtantrya Veer Savarkar Trailer) को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। अंकित लोखंडे (Ankita Lokhande) फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच रणदीप हुड्डी ने इंस्टा पर अपने शरीर में किए बदलावों की एक झलक दिखाई। दरअसल सरबजीत (Randeep Hooda Sarabjit) के लिए भी रणदीप हुड्डा ने ऐसा ही रिस्क लिया था। उन्होंने अपने वजन को जरूरत से भी ज्यादा कम कर लिया था। रणदीप हुड्डा का ही कमाल है कि वो हर कैरेक्टर को इतना विश्वसनीय बना देते हैं कि लोग एक पल के भूल जाते हैं कि वो एक एक्टर हैं।

Randeep Hooda ने काला पानी के सीक्वेंस के लिए बदला रूप

वीर सावरकर की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए रणदीप हुड्डा ने काला पानी वाले सीक्वेंस के लिए अपना वेट कम किया है। उनकी फोटो में ये साफ देखा जा सकता है कि वो कितने कमजोर हो गए हैं। उनके पिंजर की एक-एक हड्डी को कोई भी गिन सकता है। लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने बाल गंगाधर तिलक के स्मारक का किया दौरा

रणदीप ने हाल ही में 14 मार्च को रत्नागिरी में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्मारक और घर का दौरा किया। एक्टर के साथ स्वतंत्र वीर सावरकर के कलाकार और क्रू भी था और उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कीं। उनके साथ यमुनाबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी मौजूद थीं। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, “हमारे स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेताओं में से एक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के घर और स्मारक का दौरा किया, कोई अभी भी क्रांति की ऊर्जा को महसूस कर सकता है जहां युवा वीर सावरकर और कई लोग प्रभावित हुए और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित हुए।स्वराज्य आंदोलन और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने 1906 में मैडम भीकाजी कामा द्वारा फहराया गया पहला भारत ध्वज भी देखा था।


वीर सावरकर की स्टारकास्ट

रणदीप और अंकिता के अलावा, फिल्म के कलाकारों में अमित सियाल, अपिंदरदीप सिंह, मार्क बेनिंगटन और अन्य शामिल हैं। आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, अवाक फिल्म्स और लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो ने स्वतंत्र वीर सावरकर का निर्माण किया है जो हिंदी और मराठी में रिलीज होगी।

कौन हैं वीर सावरकर

जो लोग वीर सावरकर के बारे में नहीं जानते, उनके लिए वह एक पूर्व स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, ब्रिटिश सरकार द्वारा दया की लगातार अपील के कारण उन्हें सेलुलर जेल से रिहा करने के बाद उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने से परहेज किया। सावरकर की अध्यक्षता में हिंदू महासभा ने सिंध और बंगाल में सरकार चलाने के लिए मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन भी किया।

पर्दे पर अभिनेता रणदीप हुड्डा निभाएंगे सावरकर की भूमिका, बताया- गलत समझा जाने वाला नायक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।