Ranveer Allahbadia : करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं रणवीर इलाहाबादिया, सिर्फ YouTube से होती है इतनी कमाई

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट रिलेशन पर भद्दा कमेंट करने वाले यूट्यबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों चर्चा में हैं। रणवीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये है, जो उनके सभी बिजनेस काम, ब्रांड डील्स, पॉडकास्ट और यूट्यूब शो से आती है। रणवीर के हर महीने की कमाई जान आप हैरान रह जाएंगे

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 4:32 PM
करोड़ों के हैं मालिक रणवीर इलाहाबादिया

Ranveer Allahbadia Net Worth : कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट रिलेशन पर भद्दा कमेंट करने वाले यूट्यबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों चर्चा में हैं। रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में फुहड़ कमेंट की वजह से बुरी तरह फंस गए हैं। असम और महाराष्ट्र की पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। पहले भी वे ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया है और कानूनी दिक्कतें भी खड़ी हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने बिगड़े बोलों के लिए सुर्खियों में आए रणवीर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी कमाई करोड़ों में है।

2014 में बनाया था चैनल

रणवीर इलाहाबादिया को बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है और वो भारत में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और पॉडकास्टर हैं। यूट्यब पर रणवीर ने 2014 में अपना चैनल चैनल शुरू किया था, इस समय वे फिटनेस से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। बाद में उन्होंने हेल्थ, सेल्फ इमप्रूवमेंटऔर आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर भी वीडियो बनाना शुरू किया। जिससे धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। आज के समय में वह भारत के सबसे प्रभावशाली पॉडकास्टर हैं।


रणवीर ने अपने शो में कई बड़े सितारों को भी बुलाया जैसे - प्रियंका चोपड़ा जोनास, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान और अर्नोल्ड श्वार्जनेगर। सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के बाद, उन्होंने विराज सेठ के साथ मिलकर Monk-E नाम की कंपनी की शुरुआत की जिसमें कई ब्रांच हैं, जैसे बीयरबाइसेप्स स्किलहाउस, RAAAZ और लेवल: माइंड बॉडी स्लीप जर्नल।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं रणवीर

रणवीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये है, जो उनके सभी व्यापारिक काम, ब्रांड डील्स, पॉडकास्ट और यूट्यूब शो से आती है। हर महीने वह लगभग 35 लाख रुपये कमाते हैं। रणवीर ने ज़ोमैटो, ग्रो, मायप्रोटीन और कई दूसरे ब्रांड्स के साथ काम किया है, जिससे उन्हें 15-20 लाख रुपये की कमाई होती है।

यूट्यूब से कमाते हैं इतना

रणवीर अपने पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ से हर महीने लगभग 5-7 लाख रुपये कमाते हैं। रणवीर के पास कई बिजनेस भी हैं। उनमें से एक है 'मॉन्क-ई', जो सोशल मीडिया मैनेजमेंट और मार्केटिंग का काम करता है। इसके अलावा उनके पास 'बीयरबाइसेप्स स्किलहाउस' नाम का एक एजुकेशन प्लेटफॉर्म भी है, जो सेल्फ इमप्रूवमेंट और प्रोडक्टिविटी के कोर्सेस देता है । वह एक ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल ब्रांड 'RAAAZ' भी संभालते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।