रैपर बादशाह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब, सट्टेबाजी ऐप और IPL से जुड़ा हुआ है मामला

बादशाह पर एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है। इस सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट की अवैध स्क्रीनिंग करने का आरोप है। अब इसी माममले में बादशाह को साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा है। यह एक डिजिटल पाइरेसी का मामला है जो कि फेयरप्ले ऐप से जुड़ा है। ऐप पर ऐसा आरोप लगा है कि यह ऐप IPL गेम्स को प्रसारित कर रहा था जबकि इसके पास कोई अनुमति या प्रसारण अधिकार नहीं था

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 10:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉलीवुड के फेमस रैपर 'बादशाह' को सोमवार के दिन महाराष्ट्र राज्य के साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा। बादशाह पर एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है। इस सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट की अवैध स्क्रीनिंग करने का आरोप है

बॉलीवुड के फेमस रैपर 'बादशाह' को सोमवार के दिन महाराष्ट्र राज्य के साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा। बादशाह पर एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है। इस सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट की अवैध स्क्रीनिंग करने का आरोप है। अब इसी माममले में बादशाह को साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा है। यह एक डिजिटल पाइरेसी का मामला है जो कि फेयरप्ले ऐप से जुड़ा है। ऐप पर ऐसा आरोप लगा है कि यह ऐप IPL गेम्स को प्रसारित कर रहा था जबकि इसके पास कोई अनुमति या प्रसारण अधिकार नहीं था।

किसके पास था IPL स्ट्रीमींग का राइट

Viacom18 के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 मैचों को स्ट्रीम करने के लिए इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) था। लेकिन फेयरप्ले मार्च 2023 से मई 2023 तक क्रिकेट टूर्नामेंट की लगातार स्क्रीनिंग कर रहा था। Viacom18 ने डिजिटल कॉपीराइट को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया था कि बादशाह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था क्योंकि उन्होंने फेयरप्ले का प्रचार किया था।

'70 hours-a-week': नारायण मूर्ति ने खुद सप्ताह में कितने घंटे किया है काम, सुधा मूर्ति ने बताया | Moneycontrol Hindi


अभी तक बॉलीवुड से संबंधित 40 हस्तियों को किया जा चुका है तलब

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक लगभग 40 बॉलीवुड अभिनेताओं या हस्तियों को तलब किया जा चुका है। फेयरप्ले के साथ बादशाह का कथित संबंध प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए अपनी पहली चार्जशीट दायर करने के ठीक एक हफ्ते बाद सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरेशी कपिल शर्मा, और हिना खान जैसे कई बॉलीवुड दिग्गज भी फंस गए हैं। इससे पहले, नकली सोशल मीडिया फॉलोअर्स और 'लाइक' बनाने और बेचने वाले रैकेट की जांच के सिलसिले में 2020 में मुंबई पुलिस ने बादशाह से भी पूछताछ की थी। उस समय क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने उनसे पूछताछ की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।