बॉलीवुड के फेमस रैपर 'बादशाह' को सोमवार के दिन महाराष्ट्र राज्य के साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा। बादशाह पर एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है। इस सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट की अवैध स्क्रीनिंग करने का आरोप है। अब इसी माममले में बादशाह को साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा है। यह एक डिजिटल पाइरेसी का मामला है जो कि फेयरप्ले ऐप से जुड़ा है। ऐप पर ऐसा आरोप लगा है कि यह ऐप IPL गेम्स को प्रसारित कर रहा था जबकि इसके पास कोई अनुमति या प्रसारण अधिकार नहीं था।
