Rituraj Singh Death: नहीं रहे अनुपमा फेम टीवी एक्‍टर ऋतुराज सिंह, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Rituraj Singh Death: एक्टर ऋतुराज सिंह हमारे बीच नहीं रहे। टीवी और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले एक्टर की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। 59 साल की उम्र में पैनक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे एक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां से घर लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी सांसें छीन लीं

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 12:04 PM
दिग्गज एक्टर ऋतुराज सिंह लंबे समय से पैनक्रियाज से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे

Rituraj Singh Death: अभिनेता ऋतुराज सिंह का मंगलवार, 20 फरवरी को निधन हो गया। एक्टर को सभी अनुपमा (Anupama) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की हिट फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से जानते हैं। अपने करियर में कई कमाल के रोल निभाने वाले ऋतुराज पैंक्रियाज (Pancreatic Disease) की कुछ बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में आए कार्डिएक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मंगलवार को उनके निधन की खबर सामने आई।

ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त ने शेयर की खबर

ऋतुराज के करीबी दोस्त अमित भेल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। उनके दोस्त के मुताबिक पैनक्रियाज से जुड़ी बीमारी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद जब वहां से लौटे तो हार्ट रिलेटेड परेशानी की वजह से उनका निधन हो गया।


ऋतुराज सिंह अपने करियर में कर चुके हैं कमाल की फिल्में

ऋतुराज सिंह को ये रिश्ता क्या कहलाता है, कुटुंब, अभय 3 और नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड जैसे शो के लिए जाना जाते हैं। उन्हें रूपाली गांगुली के सुपरहिट शो अनुपमा में भी देखा गया था। ऋतुराज ने सत्यमेव जयते 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में भी काम किया। ऋतुराज कोटा, राजस्थान के रहने वाले थे। सालों से बॉलीवुड से जुड़े थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।