Get App

रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स, पठान और तू झूठी मैं मक्कार से पीछे रह गई रणवीर-आलिया की ये फिल्म

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani kii prem Khanai) की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी अच्छा रेस्पॉन्स दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड की दो फिल्में ओपनहाइमर और बार्बी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी रखा था। लेकिन इसी बीच अब रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 29, 2023 पर 6:28 PM
रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स, पठान और तू झूठी मैं मक्कार से पीछे रह गई रणवीर-आलिया की ये फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani kii prem Khanai) की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है

 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani kii prem Khanai) की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी अच्छा रेस्पॉन्स दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड की दो फिल्में ओपनहाइमर और बार्बी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी रखा था। लेकिन इसी बीच अब रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म से करण जौहर भी डायरेक्टर के तौर पर अपनी वापसी कर रहे हैं।

कितनी थी ओपनिंग डे पर कमाई

इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने गली बॉय में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इन ये दोनों ही कलाकार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने ओपनिंग डे पर 11.5 करोड़ की कमाई की थी। शुक्रवार को सिनेमाघरों में इस फिल्म की ऑक्युपेंसी 21.25 फीसदी की रही थी। वहीं एक उम्मीद के मुताबिक शनिवार यानी 29 जुलाई को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के आस पास रह सकता है। यानी कि दो दिनों में ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये पहुंच सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें