RRR Movie: बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई RRR, 3 दिनों में कमाए 490 करोड़ रुपये

Jr NTR, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की एक्टिंग लगातार लोगों को थिएटर आने पर मजबूर कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 3:50 PM
ट्रेड जानकारों के अनुसार फिल्म इस हफ्ते 1000 करोड़ का कारोबार कर सकती है

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अपने बिजनेस से कई रिकॉर्ड बनाने का काम कर रही है। जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की एक्टिंग लगातार लोगों को थिएटर आने पर मजबूर कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में बाहुबली 2 के आगे RRR पस्त हो गई है।

इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को देखने दर्शकों की भारी संख्या थियेटर्स का रुख कर रही है। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही राजामौली की ही पिछली रिलीज फिल्म बाहुबली के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि, एक खास मामले में ये फिल्म अभी भी बाहुबली -2 (Baahubali 2) से पीछे रही है।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: टेस्ला प्रमुख Elon Musk बोले- हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर कब्जा नहीं करने दे सकते


ट्रेड एनालिस्ट ने बताया कि RRR ने दूसरे दिन (शनिवार) 114.38 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग-डे पर 257.15 करोड़ रुपए की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कमाई की थी। वहीं, आरआरआर ने रविवार 27 मार्च को लगभग 118.63 करोड़ की कमाई की जो कि फिल्म की ओपनिंग से काफी कम है।

हालांकि, इसके बावजूद, फिल्म ने तीन दिन में 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेते हुए 490.16 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया है। राजामौली की बाहुबली 2 द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आरआरआर को रविवार को 155 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता थी। बाहुबली: द कन्क्लूजन ने ओपनिंग वीकेंड में 526 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

RRR एक पीरियड ड्रामा है जो आजादी से पहले के भारत पर आधारित है। फिल्म में दो टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण हैं। RRR का हिंदी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रहा है। BoxOfficeIndia.com के मुताबिक, डब किए गए वर्जन ने शनिवार को 24 करोड़ रुपये कमाए।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुलासा किया कि फिल्म RRS के हिंदी वर्जन ने ओपनिंग वीकेंड में 43.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। तरण ने बताया कि फिल्म का हिंदी वर्जन फर्स्ट वीकेंड यानी तीन दिन में 75.50 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है। बता दें कि RRR को 25 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।