Saif Ali khan Attack: निहत्थे ही हमलावर से भिड़ गए थे सैफ अली खान, तैयार नहीं थी कोई कार, तो ऑटो रिक्शा से पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे बेटे इब्राहीम

Saif Ali khan Attack: संदिग्ध पड़ोस की बिल्डिंग से कूदकर से सैफ अली खान की बिल्डिंग में आया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो दिखाई दिया कि दूसरी बिल्डिंग के कंपाउंड से संदिग्ध सैफ की बिल्डिंग में आया था। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ कि तो पता चला कि उसने भी किसी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति को अंदर घुसते नहीं देखा

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 2:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saif Ali khan Attack: तैयार नहीं थी कोई कार, तो ऑटो रिक्शा से पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे बेटे इब्राहीम

मुंबई से एक बेहद की चौंकाना वाली खबर आई कि एक्टर सैफ अली खान के घर में उन पर हमला हुआ है। हमला इतना जबरदस्त था कि उन्हें 6 घाव आए, जिनमें से 2 बेहद गंभीर थे। ये घटना 15-16 जनवरी को देर रात हुई। इसके बाद घायल सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं और पुलिस इस पूरी घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध पड़ोस की बिल्डिंग से कूदकर से सैफ अली खान की बिल्डिंग में आया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो दिखाई दिया कि दूसरी बिल्डिंग के कंपाउंड से संदिग्ध सैफ की बिल्डिंग में आया था। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ कि तो पता चला कि उसने भी किसी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति को अंदर घुसते नहीं देखा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में सीढ़ियों के रास्ते से घुसा था और उसकी पहचान हो चुकी है। DCP दीक्षित गेदम ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी फायर एग्जिट के जरिए फरार हो गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी फायर एस्केप के जरिए ही घर में घुसा था और उसका चोरी का इरादा था।


उन्होंने बताया कि पुलिस की 10 टीमें मैदान में हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि CCTV में एक आरोपी को देखा गया और उसकी पहचान कर ली गई।

डीसीपी गेदाम ने बताया कि आरोपी को अपार्टमेंट के अंदर घूमते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि 10 डिटेक्शन टीमें भी अलग-अलग दिशाओं में तैनात की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमलावर पाइप के जरिए चढ़ा और उसने ये देखा बिल्डिंग में कोई खास सिक्योरिटी सिस्टम नहीं है।

डीसीपी गेदाम ने बताया कि उसने कमरे में घुसने के लिए एक खुली खिड़की का इस्तेमाल किया और जब नौकरानी ने उसे देखा तो वह कमरे में छिपा हुआ था। खबरों की मानें, तो हमलावर सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में छिपा हुआ था।

हमलावर से निहत्थे भिड़ गए सैफ अली खान

यह घटना सुबह 3 बजे हुई जब चोर कथित तौर पर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसा और उनकी हाउस हेल्प पर हमला कर दिया और फिर जब सैफ ने बीच-बचाव किया, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया।

घटना के समय उनकी पत्नी करीना कपूर खान घर पर मौजूद थीं और परिवार के दूसरे सदस्य सो रहे थे। सैफ अपने बेटे जेह के कमरे में हो रहे शोर-शराबे से जाग गए।

वे कमरे में गए और देखा कि आरोपी उनकी मेड से बहस कर रहा था, यह देखकर सैफ ने हस्तक्षेप किया और हमलावर से निहत्थे ही भिड़ गए। इस दौरान उनकी हाथापाई हुई और उन्हें चोट भी आईं।

आरोपी ने सैफ की पीठ में चाकू मार दिया और फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद सैफ के बड़े बेटा अब्राहम, सिक्योरिटी गॉर्ड और उनका ड्राइवर घायल अवस्था में उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे।

नहीं मिली कोई कार, तो ऑटो से पहुंचा अस्पताल

एक रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे अब्राहिम ने ऑटो रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि उनके शरीर से काफी खून बह रहा था और उनके घर की कोई भी कार तुरंत जाने के लिए तैयार नहीं थी।

23 साल के अब्राहिम ने अपने खून से लथपथ पिता को थ्रीव्हीलर में बैठाने में मदद की। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, समय बर्बाद करने से बचने के लिए पिता-पुत्र ने ऑटो-रिक्शा की मदद ली और अस्पताल पहुंचे, जो उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर था।

मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। कथित तौर पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ हाथापाई होने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ में चाकू फंसने के कारण उनकी थोरेसिक स्पाइनल कॉर्ड यानी रीढ़ की हड्डी के बीच के हिस्से में गंभीर चोट आई थी। चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो और गहरे घाव और गर्दन पर एक और घाव को भी ठीक किया। वह अब पूरी तरह से स्टेबल हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।"

सीढ़ियों से 12वीं मंजिल तक पहुंचा हमलावर! पता चल गई सैफ अली खान पर हुए हमले के पीछे की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।