सैफ अली खान पर हमले के बाद शख्स ने बदला हुलिया और फिर करने लगा ये काम, नई तस्वीर आई सामने

सैफ अली खान पर चाकू से हमले की खबर ने सबको चौंका दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हुआ है। बांद्रा जैसे इतने पॉश इलाके में भारी स‍िक्‍योर‍िटी के बीच सेलीब्र‍िटी के घर में घुसना और ऐसा हमला कोई आम बात नहीं है। वहीं पुलिस जांच के बीच हमलावर की नई तस्वीर सामने आई है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 9:21 PM
Story continues below Advertisement
सैफ अली खान पर चाकू से हमले की खबर ने सबको चौंका दिया है

Saif Ali Khan Attacked : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर के अंदर उनपर हुए हमले ने परिवार से लेकर फैंस तक, सबको हैरत में डाल दिया है। सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। सैफ की मेड ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये मांगे थे। इस मामले में राहत की बात यह है कि एक्टर खतरे से बाहर हैं। वहीं अब पता चला है कि सैफ पर हमले के बाद शख्स ने अपना हूलिया बदल लिया था।

हमले के बाद शख्स ने बदला था हुलिया 

हालांकि, जांच के दौरान एक नया खुलासा हुआ है कि हमलावर ने कथित तौर पर पकड़े जाने से बचने के लिए अपने कपड़े बदल लिए थे। सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि घटना के बाद संदिग्ध ने अपना हुलिया बदल लिया था। फिलहाल, आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें बना दी हैं। जानकारी के अनुसार हमलावर संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच दिखाई दिया है।


एक संदिग्ध हिरासत में

सैफ अली खान की हालत बेहतर हो रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस भी हमलावर को पकड़ने में जुटी है। सैफ के हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस की 35 टीमें काम कर रही हैं। आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक संदिग्ध को लाया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि यह संदिग्ध हमलावर है या कोई और। आपको बता दें कि बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के फ्लैट में घुसा और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ को छह जगह चोटें आईं, जिनमें से दो गंभीर थीं। सैफ की रीढ़ और गले पर सर्जरी की गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि खून से लथपथ होने के बावजूद सैफ बहादुरी से खुद अस्पताल पहुंचे थे। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।