Get App

नौकरी चली गई, पैसे नहीं और फिर...सैफ अली खान पर आरोपी ने क्यों किया हमला? पुलिस को बताया ये सब

हमले के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ बांद्रा में अपने पुराने घर में वापस जाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यह फैसला सैफ के हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 12:58 PM
नौकरी चली गई, पैसे नहीं और फिर...सैफ अली खान पर आरोपी ने क्यों किया हमला? पुलिस को बताया ये सब
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर आरोपी ने क्यों किया हमला?

Saif Ali Khan News : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हमले के 6 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सैफ अली खान पर बीते हफ्ते हुए हमले के बाद उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा था। वहीं मंगलवार यानी 21 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद सैफ अली खान को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। वहीं एक्टर के घर में घुसकर उन पर हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद पकड़ा जा चुका है। वह फिलहाल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। TOI की खबर के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी किसी अमीर के घर में चोरी करना चाहता था। वह तो ये नहीं जानता था कि जिसके घर में वह घुसा है, वह बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का घर है।

चोरी के बाद था ये प्लान

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पिछले साल दिसंबर में हाउसकीपिंग की नौकरी भी खो दी थी, जिसके बाद उसके पास पैसे नहीं थे। शहजाद ने सैफ अली खान का घर इसलिए चुना क्योंकि वह बेहद गरीब था और किसी अमीर व्यक्ति का सामान चुराना चाहता था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसने अपराध के बाद बांग्लादेश भागने की भी योजना बनाई थी। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "उसने सैफ के घर को बेतरतीब ढंग से चुना। वह बस किसी अमीर व्यक्ति से चोरी करना चाहता था और लूट के पैसे लेकर बांग्लादेश भाग जाना चाहता था, ताकि अपनी बीमार मां की मदद कर सके।"

दिसंबर में गई थी नौकरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें