Saif Ali Khan Hospitalised: सैफ अली खान को लगी चोट, ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए

सैफ अली खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घुटने में चोट लगी है। गौरतलब है कि जल्द ही उनकी सर्जरी करवाई जाएगी। उन्हें फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखा गया है। अभी तक उनकी हेल्थ से जुड़ी कोई और अपडेट नहीं मिल पाई है।

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 4:59 PM
53 वर्षीय सैफ अली खान हुए अस्पताल में भर्ती, जल्द हो सकती है सर्जरी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को कथित हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। India.com की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को सोमवार 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ के घुटने में चोट लगी है और ऐसे में जल्दी ही उनकी सर्जरी करवाएगी जाएगीसैफ की टीम ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। सैफ अली खान अस्पताल में अभी अपनी पत्नी करीना कपूर खान के के साथ हैं।

सैफ अली खान कॉफी विद करण में आए थे नजर

बीते महीने सैफ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में दिखाई दिए थे। कॉफी विद करण के फिनाले सीजन में उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस बाय मेल का अवॉर्ड मिला। हालांकि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ऐसे में करीना ने उनके बिहाफ में सबको धन्यवाद कहा। बता दें कि सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों के दो प्यारे बेटे तैमूर और जेह अली खान हैं।

Budget 2024 : फिस्कल डेफिसिट घटाने और पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर होगा फोकस, इकोनॉमिस्ट्स की राय

माता-पिता को बताए बिना की थी शादी

बेबो से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं 2004 में वे अलग हो गएसेलिब्रिटी चैट शो के दौरान सैफ ने खुलासा किया कि अमृता से शादी के बाद शर्मिला उनसे नाराज थीं। सैफ ने मां शर्मिला और टाइगर पटौदी (अपने पिता) को बताए बिना अमृता से शादी की थी जिससे उन्हें दुख हुआ


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।