बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को कथित हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। India.com की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को सोमवार 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ के घुटने में चोट लगी है और ऐसे में जल्दी ही उनकी सर्जरी करवाएगी जाएगी। सैफ की टीम ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। सैफ अली खान अस्पताल में अभी अपनी पत्नी करीना कपूर खान के के साथ हैं।
