Saif Ali Khan Net Worth: सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ। जब यह हमला हुआ तो एक्टर घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर ये हमला तब हुआ जब एक्टर के मुंबई स्थित घर में पर चोर चोरी करने आया था। हमलावर ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि, हमलावर को पकड़ने की कोशिश में एक्टर घायल हो गए। हमलावर ने एक्टर पर छह बार चाकू से वार किया गया, जिसमें सैफ को दो गहरी चोटें भी आईं है। सैफ पर हमले की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। आपको बता दें सैफ अली खान सिर्फ बॉलीवुड एक्टर ही नहीं बल्कि पटौदी रियासत के नवाब भी है। आइए जानते हैं सैफ अली खान की आलीशान जिंदगी और उनकी कुल संपत्ति के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सैफ अली खान की कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं एक्टर एक फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट से 1-5 करोड़ रुपये लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के जिस घर पर यह हमला हुआ है, मीडिया रिपोर्ट्स में उसकी किमत 100 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है।
कितने करोड़ों की संपत्ति है सैफ के पास
सैफ अली खान की सबसे कीमती संपत्ति हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस है, जिसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपये बताई गई है। इब्राहिम कोठी के नाम से मशहूर यह शाही संपत्ति 10 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें कुल 150 कमरे हैं, जिसमें 7 बेडरूम, 7 लाउंज, 7 बिलियर्ड्स रूम, 7 ड्रेसिंग रूम, ड्राइंग रूम और भी काफी बहुत कुछ है। सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' (2023), 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' (2011), 'मंगल पांडे' (2005) और 'वीर जeरा' (2004) जैसी कई हिट फिल्मों की शूटिंग इस पैलेस में हो चुकी है।
स्विट्जरलैंड में भी है आलिशान घर
नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के मुंबई वाले घर के कीमत मीडिया रिपोर्ट्स में 100 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। एक्टर का मुंबई का घर काफी आलिशान है। सैफ अली खान की संपत्ति केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी है। सैफ अली खान के पास स्विट्जरलैंड में ₹33 करोड़ का शानदार घर है, जो उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाता है।
बॉलीवुड में सफल करियर के साथ-साथ सैफ ने बिजनेस की दुनिया में भी काफी सफल है। सैफ अली खान कपड़ों के ब्रांड के अलावा खेलों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी निवेश किया है, जहां से उनको अच्छी कमाई होती है। सैफ अली खान का शानदार लग्जरी कार कलेक्शन भी है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास एस 350डी, लैंड रोवर डिफेंडर 110, ऑडी क्यू7 और जीप रैंगलर जैसी प्रीमियम कारें हैं।