Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से पकड़ा

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बार में हाउसकीपिंग का काम करता था। पुलिस पूछताछ के लिए उसे बांद्रा ले जाएगी

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया

Saif Ali Khan Stabbing Case: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को रविवार सुबह ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय दास को पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह ठाणे के रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करता था। बता दें मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई थीं, जिसमें 100 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे।

मुंबई पुलिस अब सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पूछताछ के लिए विजय दास को बांद्रा लाएगी। सूत्रों के अनुसार, दास को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी। मुंबई पुलिस ने बताया की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

सैफ पर कब हुआ था हमला


बता दें सैफ अली खान पर बीते गुरुवार की सुबह 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट स्थित अपार्टमेंट में हमला हुआ था। इस हमले में एक्टर के गर्दन और कंधे सहित छह जगहों पर चोटें आई थी। एक्टर को तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से 2.5 इंच लंबा ब्लेड का टुकड़ा निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है।

 

छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया था एक संदिग्ध 

मुबंई पुलिस ने सैफ अली खान के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय सीसीटीवी में कैद हमलावर की तस्वीरें मुंबई और आसपास के इलाकों में लगाई थीं। इससे पहले सैफ अली खान पर हमले के मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय आकाश कैलाश कन्नौजिया के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस की टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेने के लिए दुर्ग पहुंची।

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को जानकारी मिली थी कि संदिग्ध जनसेवरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। यह जानकारी जुहू पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक ने दी थी। सूचना मिलने के बाद दुर्ग स्टेशन पर दो टीमें बनाई गईं। ट्रेन के पहुंचने पर संदिग्ध की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश में भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, जिससे सैफ अली खान पर हमले के मामले से जुड़े होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया कि यह हिरासत एक अलग मामले से जुड़ी थी और इस घटना से कोई संबंध नहीं था। मुंबई पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि पहले हिरासत में लिए गए संदिग्धों का सैफ अली खान के हमले के मामले से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

Saif Attacked: 'दो टीम बनाई गईं, फोटो सर्कुलेट किया', रेलवे पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को ऐसे दबोचा पकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।