Get App

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से पकड़ा

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बार में हाउसकीपिंग का काम करता था। पुलिस पूछताछ के लिए उसे बांद्रा ले जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:18 AM
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से पकड़ा
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया

Saif Ali Khan Stabbing Case: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को रविवार सुबह ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय दास को पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह ठाणे के रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करता था। बता दें मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई थीं, जिसमें 100 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे।

मुंबई पुलिस अब सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पूछताछ के लिए विजय दास को बांद्रा लाएगी। सूत्रों के अनुसार, दास को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी। मुंबई पुलिस ने बताया की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

सैफ पर कब हुआ था हमला

बता दें सैफ अली खान पर बीते गुरुवार की सुबह 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट स्थित अपार्टमेंट में हमला हुआ था। इस हमले में एक्टर के गर्दन और कंधे सहित छह जगहों पर चोटें आई थी। एक्टर को तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से 2.5 इंच लंबा ब्लेड का टुकड़ा निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें