Get App

Saif Ali Khan: छोटे बेटे को बचाते हुए घायल हुए सैफ अली खान! जेह के कमरे तक पहुंच गया था अनजान शख्स

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में हमला हुआ है। बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सैफ के घर में घुसा अनजान शख्स उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में पहुंच गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 1:39 PM
Saif Ali Khan: छोटे बेटे को बचाते हुए घायल हुए सैफ अली खान! जेह के कमरे तक पहुंच गया था अनजान शख्स
Saif Ali Khan Attack: चोरी के दौरान अंजान शख्स ने सैफ पर चाकू से हुए अटैक कर दिया, एक्टर के साथ-साथ उनके घर की मेड पर भी शख्स ने हमला किया है

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर इस समय काफी सुर्खियों में हैं। उनके सुर्खियों में रहने की वजह कोई फिल्म नहीं है बल्कि उनके घर पर हुआ एक हादसा है। बुधवार देर रात सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। ये हमला तब हुआ जब सैफ अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई स्थित घर पर थें। हैरान करने वाली बात है कि चोरी के दौरान अंजान शख्स ने सैफ पर चाकू से हुए अटैक कर दिया।

एक्टर के साथ-साथ उनके घर की मेड पर भी शख्स ने हमला किया है। वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि घर में घुसा ये अनजान शख्स, सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे तक पहुंच गया था।

बेटे के कमरे में घुसा था शख्स

न्यूज एंजेसी IANS के अनुसार, "सैफ अली खान के घर में काम करने वाली उनकी मेड अरियामा फिलिप उर्फ ​​लीमा पर रात के 2 बजे एक्टर के छोटे बेटे जेह के कमरे के अंदर हमला किया गया। इस मामले में अब मुंबई के डीसीपी दीक्षित गेडाम का भी बयान सामने आया है। उन्होंने जानकारी दी है कि अनजान शख्स सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुस आया था। छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसे शख्स को देख सैफ अली खान ने बीच बचाव किया। इस हाथापाई में उस अनजान शख्स ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। अभिनेता और लीमा दोनों का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। सैफ अली खान के परिवार के बाकी सभी सदस्य सुरक्षित हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें