सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, नई फिल्म 'सिकंदर' का किया ऐलान

Salman Khan announces next film: सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर फैंस को ईदी दे दी है। ईद के मौके पर अपनी वाली फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है। इस नई फिल्म का नाम सिकंदर है। इस फिल्म को अगले साल ईद के दिन रिलीज किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
Salman Khan announces next film: भाईजान ने अपनी नई फिल्म के लिए साउथ के एक मशहूर डायरेक्टर से हाथ मिलाया है।

Salman Khan announces next film: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ईद के मौके पर धमाल मचाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वैसे भी ईद का नाम आते ही बॉलीवुड में सबसे पहले सलमान खान का नाम आता है। पिछले कुछ सालों से ईद के मौके पर सलमान ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन इस साल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर सलमान गैरहाजिर रहे। ऐसे में उनके फैंस सलमान खान की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने नई फिल्म का ऐलान किया है। जिसका नाम सिकंदर है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

ईद के मौके पर उनकी आखिरी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में उनके फैंस सलमान खान की जादुई एक्टिंग देखने के लिए तरस गए हैं। फिलहाल बॉलीवुड गॉसिप पर अगर गौर करें तो सलमान खान ईद के मौके पर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दे दिया।

ईद पर की बड़ी घोषणा


बता दें कि सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने कुछ सालों में 'जीत', 'जुड़वा', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'मुझसे शादी करोगी', 'जान-ए-मन' और 'किक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। कहा जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला ईद 2024 के शुभ अवसर पर एक बड़ी घोषणा की है। 'साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ईद के तोहफे के रूप में फैंस के लिए एक संयुक्त घोषणा की है। दोनों लोग अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है। जिसका नाम सिकंदर है। इस फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है।

दरअसल, सलमान साउथ के जाने माने डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदौस के साथ हाथ मिलाया है। इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि टैलेंटेड डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदौस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के लिए मैं बेहद खुश हूं। ये कोलैबोरेशन काफी खास है। इस जर्नी को शुरू करने के लिए आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। ए. आर. मुरुगदौस ने आमिर खान की फिल्म गजनी डायरेक्ट की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।