सलमान खान को धमकी देने वाले ने मांगी माफी, बोला- मुझसे हो गई गलती

सलमान के पिता सलीम खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और वह किसी से माफी नहीं मांगेगा। सलीम खान के अनुसार, माफी मांगना अपनी गलती स्वीकारने जैसा होगा, जबकि सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 1:32 PM
सलमान खान को धमकी देने वाले ने मांगी माफी

पिछले हफ्ते बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिससे उनके फैंस और परिवार में चिंता का माहौल पैदा हो गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ सलमान खान की ‘दुश्मनी’ खत्म करने के लिए बॉलीवुड के भाईजान से 5 करोड़ रुपए की मांग वाले मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने माफी मांगते हुए कहा है कि उससे गलती हो गई है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के WhatsApp नंबर पर भेजी गई थी, जिसमें सलमान से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी और चेतावनी दी गई थी कि अगर यह रकम नहीं दी गई, तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

धमकी में लॉरेंस से सुलह कराने की थी बात

धमकी भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया और दावा किया कि वह सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवा सकता है। हालांकि, इस मामले में धमकी देने वाले ने उसी नंबर से कुछ दिन बाद एक और मैसेज भेजकर माफी मांगी है। उसने कहा कि यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वह माफी चाहता है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की, और फिलहाल उस व्यक्ति की लोकेशन झारखंड में पाई गई है। पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने के लिए वहां जांच में जुटी है।


हुआ ये बड़ा खुलासा

सलमान के पिता सलीम खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और वह किसी से माफी नहीं मांगेगा। सलीम खान के अनुसार, माफी मांगना अपनी गलती स्वीकारने जैसा होगा, जबकि सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सलमान जानवरों से मोहब्बत करते हैं और उनका कोई अपराध नहीं है। इन धमकियों के बावजूद, सलमान खान अपने काम के 'कॉमिटमेंट्स' को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड भी शूट किया और कहा कि काम तो करना ही पड़ता है, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करने पर ₹1,11,11,111 का इनाम, जानें गैंगस्टर से क्यों नाराज है करणी सेना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।