बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और टीवी और ओटीटी की दुनिया के फेमस शो बिग बॉस (Bigg Boss) के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल बिग बॉस ओटीटी-2 के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार वाले एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। बता दें कि पिछले दो एपिसोड को भी टीवी कलाकार कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने होस्ट किया था। अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान इस शो को छोड़ने का मन बना रहे हैं। बता दें कि सलमान पिछले कई सालों से इस शो को हेस्ट कर रहे हैं। यहां तक कि बिग बॉस की पहचान भी अब सलमान खान की वजह से होने लगी है। साथ ही सलमान इस फेमस रियल्टी शो के 10 से भी ज्यादा सीजन को होस्ट कर चुके हैं।
सलमान खान छोड़ सकते हैं बिग बॉस
सलमान खान बेशक पिछले कई सीजन से इस शो की मेजबानी कर रहे हैं पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान इस शो को छोड़ भी सकते हैं। राजमा चावल और फिल्मी बीट के नाम से चलने वाले पब्लिकेशंस की मानें तो सलमान शो के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का मन बना चुके हैं। बता दें, पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान को हाथ में सिगरेट लेकर होस्ट करते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद काफी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी भी खड़ी हो गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी वजह से सलमान खासे नाराज हैं और शो को अलविदा कह सकते हैं।
महज एक अफवाह है बिग बॉस को छोड़ने की खबर
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान के बिग बॉस को छोड़ने की खबर महज एक अफवाह साबित हो सकती है। बिग बॉस खबरी नाम के एक ट्विटर पेज के मुताबिक यह बात महज एक अफवाह है कि सलमान खान बिग बॉस को छोड़ने जा रहे हैं। इस पेज को सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी अपडेट को साझा करने के लिए जाना जाता है। पेज ने खुलासा किया है कि सलमान खान जल्दी ही बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन और टीवी पर आने वाले इसके 17वें सीजन की मेजबानी करने के लिए वापसी करेंगे।