Get App

सलमान खान को मिला धमकी वाला मेल, लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई

बांद्रा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR के अनुसार, सलमान खान (Salman Khan) के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर शनिवार दोपहर को धमकी वाला मेल भेजा गया था। ये मेल किसी मोहित गर्ग की ID से भेजा गया था। इसमें कहा गया, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है, तेरे बॉस सलमान से...

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2023 पर 10:12 PM
सलमान खान को मिला धमकी वाला मेल, लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई
सलमान खान को मिला धमकी वाला मेल, लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दर्ज हुई FIR

सलमान खान (Salman Khan) को ई-मेल के जरिए धमकी (Threat) देने के आरोप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi), गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) और रोहित बराड़ (Rohit Brar) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सलमान खान को एक धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 506 (2), 120 (B) और 34 के तहत FIR दर्ज की गई। मुंबई में सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। The Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, ये धमकी हाल ही में तिहाड़ जेल से बिश्नोई के दिए गए एक इंटरव्यू के बाद दी गई। इसमें गैंगस्टर ने दावा किया कि उसकी जिंदगी का मकसद अभिनेता को मारना है।

बांद्रा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR के अनुसार, अभिनेता के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर शनिवार दोपहर को धमकी वाला मेल भेजा गया था। ये मेल किसी मोहित गर्ग की ID से भेजा गया था। इसमें कहा गया, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है, तेरे बॉस सलमान से।"

इसमें आगे कहा गया, "इंटरव्यू देख ही लिया होगा उसने, अगर नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है, तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अब समय रहते बता दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।"

ABP News के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, बिश्नोई ने कहा, "उनकी जंदगी का मकसद सलमान खान को मारना है" और कहा कि ये मामला तभी खत्म होगा, जब अभिनेता बिश्नोई समुदाय से काले हिरण को मारने के लिए माफी मांगेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें