बॉलीवुड के सबसे फेमस सितारों में से एक सलमान खान (Salman Khan) किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। अब अबू धाबी में आयोजित आइफा फिल्म फेस्टिवल (IIFA) से एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट और सेशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से जहां सलमान की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं उनके फैंस सलमान खान के बचाव में भी उतर आए हैं। आइये जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
सलमान के बॉडीगार्ड ने रोका दिया विक्की कौशल को
दरअसल आइफा के दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने विक्की कौशल को सलमान खान से मिलने से रोक दिया। विक्की कौशल का सलमान से बात करने की कोशिश करने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है कि विक्की अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे होते हैं। ठीक उसी वक्त सलमान अपनी सिक्योरिटी के साथ वहां से गुजर रहे होते हैं। विक्की सलमान को देखकर उनसे हाथ मिलाने जाते हैं लेकिन सलमान के सिक्योरिटी वाले उनको दूर हटा देते हैं और सलमान खान से मिलने नहीं देते हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग सलमान खान को रूड बोल रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सलमान खान का बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि सलमान खान यहां पर रूड थे। वे चल रहे थे और उन्होंने अपने सीने से सलाम करते हुए विक्की का अभिवादन भी किया। विक्की उनसे बात करना चाहते थे पर वे नहीं रुके। लेकिन इसे असभ्य या रूड नहीं कहा जा सकता है। विक्की को शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो सलमान खान के बॉडीगार्ड और स्टाफ के मेंबर काफी असभ्य थे। ऐसा लग रहा था कि विक्की कौशल सलमान खान को इवेंट के बारे में कुछ बता रहे हैं और स्टाफ के सदस्यों ने उनको एक तरफ धकेल दिया जैसे कि वे कोई बेकाबू फैन हों।
इस साल रिलीज होगी सलमान खान की टाइगर 3
सलमान खान जल्द ही टाइगर थ्री से सिनेमा घरों में वापसी कर सकते हैं। सलमान ने अपने फैंस को बताया कि टाइगर 3 की शूटिंग कंपलीट पूरी हो गई है। अब आपको दिवाली पर यह फिल्म देखने को मिलेगी। इस हफ्ते की शुरुआत में, सलमान खान ने भी टाइगर 3 के सेट से एक तस्वीर साझा की थी और खुलासा किया था कि डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। टाइगर 3 YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सलमान खान के अलावा, टाइगर 3 में सुपर स्पाई जोया के रूप में कैटरीना कैफ और खलनायक के रूप में इमरान हाशमी हैं। फिल्म में शाहरुख खान का एक्सटेंडेड कैमियो होगा।