Samantha और Nayanthara लेती हैं साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस, एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं इतने करोड़ रुपये

Pushpa: The Rise के हिट आइटम सॉन्ग ऊ अंतवा की कामयाबी ने सामंथा के करियर को आसमान पर पहुंच दिया है, गाने के बाद उन्होंने अपनी फीस में तगड़ी बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 7:13 PM
सबसे अधिक भुगतान पाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की सूची में नयनतारा शीर्ष पर हैं

साउथ फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। वह कथित तौर पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी सबसे अधिक फीस पाने वाली महिला एक्ट्रेस हैं।

सबसे अधिक भुगतान पाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की सूची में नयनतारा (Nayanthara) शीर्ष पर हैं। सूची में दूसरे स्थान पर सामंथा हैं, जिन्हें हाल ही में पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) के हिट आइटम सॉन्ग ऊ अंतवा (Oo Antava) में देखा गया था।

इस गाने की कामयाबी ने उनके करियर को आसमान पर पहुंच दिया है। गाने के बाद समांथा ने अपनी फीस में तगड़ी बढ़ोतरी की है और अब वो साउथ इंडस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।


ये भी पढ़ें- Omicron BA.2: जर्मनी में अब भी कहर बरपा रहा ओमीक्रोन का नया वेरिएंट, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया स्थिति 'गंभीर'

पुष्पा के ऊ अंतवा के लिए कथित तर पर 5 करोड़ चार्ज करने वाली सामंथा ने एक फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ाकर तीन करोड़ से ज्यादा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अब एक फिल्म के लिए तीन से पांच करोड़ तक फीस ले रही हैं।

पुष्पा के 3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपए फीस ऑफर हुई थी। इसके अलावा सामंथा कई तरह के विज्ञापनों और दूसरे जरियों से भी अच्छी खासी रकम कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 80 करोड़ रुपए है।

समांथा, नयनतारा के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी हाईएस्ट पेड अभिनेत्री बन गई हैं। अभिनय के अलावा, सामंथा महिलाओं और बच्चों को मेडिकल सहायता प्रदान करने के लिए अपना एक एनजीओ भी चलाती हैं। वह उत्पाद लॉन्च, ब्रांड एंडोर्समेंट और कार्यक्रमों से अपनी आय एनजीओ को दान करती है।

वह महिलाओं के कपड़ों के ब्रांड साकी की भी मालिक हैं। फिलहाल, साउथ की सुपरस्टार नयनतारा एक फिल्म के लिए पांच करोड़ से भी ज्यादा फीस लेती हैं। इन दोनों के अलावा रश्मिका मंदाना भी साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।