एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की सेहत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह इससे उबर रही हैं। मंथा ने एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। कसरत करते समय उन्होंने बैंगनी रंग की ड्रेस पहनी है। उनकी पीठ कैमरे की ओर थी। क्लिप को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, 'चिकनगुनिया से उबरना बहुत मजेदार है। उन्होंने लिखा कि जोड़ों में दर्द अभी भी हो रहा है।
