बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचाएगी 'सनम तेरी कसम', एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट्स

पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो पहले तो फ्लॉप रहीं पर दोबारा रिलीज होने पर उन्हें दर्शकों का भी खूब प्यार मिला और जमकर कमाई भी की। बताया जा रहा है कि सनम तेरी कसम की 39 हजार टिकट्स बिके हैं। इस लिहाज से यह फिल्म पहले ही दिन बड़ा कारोबार कर सकती है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
फिर धमाल मचाएगी 'सनम तेरी कसम'

Sanam Teri Kasam Re-release : पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो पहले तो फ्लॉप रहीं पर दोबारा रिलीज होने पर उन्हें दर्शकों का भी खूब प्यार मिला और जमकर कमाई भी की। वहीं साल 2016 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म "सनम तेरी कसम" की दोबारा रिलीज की खबरों ने सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है। आज से 9 साल पहले रिलीज हुई, एक्टर हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार वापसी करने जा रही है।

फिर सिनेमाहॉल में दिखेगी फिल्म

बॉलीवुड की इस पसंदीदा फिल्म ने अपनी शुरुआती रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे काफी लोकप्रियता मिली। फैंस की बढ़ती मांग के कारण, फिल्म निर्मातओं ने इस फिल्म को 8 फरवरी 2025 को फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने जा रहे हैं।


एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कमाए करोड़ो

सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज से फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ही करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। रिलीज होने से पहले ही कई फिल्म के कई शो हाउसफुल बुक हो चुके हैं। एडवांस टिकटों की बुकिंह में अब तक लगभग 39,000 टिकट बिक चुके हैं। 20,000 टिकट सिर्फ ओपनिंग डे के लिए बिके हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में वापस आने के पहले दिन लगभग ₹2 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद है।

इस फिल्म में इंदर (हर्षवर्धन राणे) और सरस्वती (मावरा होकेन) के सफर को दिखाया गया है।

साल 2016 में आई ‘सनम तेरी कसम’ में पाकिस्तानी कलाकार मावरा होकेन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। लेकिन फिल्म के अंत में उनकी मौत दिखाई गई थी। इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।