Get App

सतीश कौशिक का मुंबई में शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार, बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उनकी मौत की खबर से हर कोई चौंक गया है। सतीश की मौत से बॉलीवुड सदमे में आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 1:54 PM
सतीश कौशिक का मुंबई में शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार, बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे। वो एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर भी थे। उनकी मौत की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। मुंबई में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी पढ़ाई की।

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने ट्वीट करके अपने सबसे खास दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें