Shah Rukh Khan Threat: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बाद हाल ही में शाहरुख खान को भी धमकी मिली थी। शाहरुख खान को धमकी देते हुए आरोपी ने 50 लाख की फिरौती की भी मांग की थी। किंग खान को धमकी मिलने के साथ ही मुंबई पुलिस लगातार इस मामले को लेकर एक्शन में थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फैजान खान ने शाहरुख खान की सुरक्षा टीम की छानबीन की थी और साथ ही बेटे आर्यन खान की भी जानकारियां जुटाई थी।
शाहरुख और बेटे आर्यन पर थी नजर
बता दें कि शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को गिरफ्तार किया है। अब जांच में पता चला है कि आरोपी शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वह शाहरुख के परिवार के बारे में कुछ बेहद संवेदनशील जानकारी भी निकालने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी ने की थी पूरी प्लानिंग
आरोपी वकील फैजान खान रायपुर का रहने वाला है। फैजान खा, फिलहाल शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भेजने और जबरन वसूली मांगने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। फैजान अगले दस दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग करके अपने अंजाम देने की कोशिश की थी। वह शाहरुख और उनके परिवार के सुरक्षा कवर और हर गतिविधि के बारे में जानकारी निकाल रहा था।
बता दें कि शाहरुख और उनके बेटे आर्यन दोनों को अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के एक वकील को गुरुवार को एक अदालत ने 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।