बॉलीवुड और भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेम कहानी काफी फेमस है। हालांकि इस दौरान उनको कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वे दोनों कुछ वक्त के लिए अलग भी हो गए थे। हालांकि एक बार जब गौरी खान मुंबई में छुट्टियां मनाने गईं थीं। जिस दौरान शाहरुख खान ने कई सारी जगहों और बीच पर उनकी तलाश की। शाहरुख खान ने यह भी बताया कि उनको शादी के दौरान भी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शाहरुख खान और गौरी खान को शादी के लिए हुई थी काफी मुश्किलें
शाहरुख खान और गौरी खान को शादी करने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शाहरुख खान को गौरी खान के परिवार की तरफ से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा धर्म अलग होने की वजह से उनको कुछ धार्मिक संस्थानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। एक साक्षात्कार इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि अगर वह गौरी के माता-पिता की जगह होते, तो वह भी अपनी बेटी की शादी उनके जैसे किसी से नहीं होने देते।
शाहरुख खान ने कहा कि अब मैं ठीक दिखता हूं, मैंने एक सूट पहन रखा है और मेरे बालों को पीछे की ओर कंघी कर लिया है। लेकिन उस समय, मेरे पूरे बाल थे और मैं एक अलग धर्म से था। मैं एक अभिनेता बनना चाहता था। इसलिए, अगर कोई मेरे पास आया और अगर मेरी बेटी हुई और उन्होंने कहा, 'देखो मेरा सिर ऐसा है, मैं एक अलग धर्म से हूं, और मैं एक फिल्म स्टार बनना चाहता हूं', मैं कहूंगा , 'बस अपना बैग पैक करो और घर से निकल जाओ इससे पहले कि मैं तुम्हें बाहर निकाल दूं'। इसलिए, मुझे लगता है कि वे पूरी तरह से सही थे कि वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी मुझसे शादी करे।
शाहरुख ने बताया कि शादी के बाद भी हमारी दिक्कतें कम नहीं हुई थीं। मैनें अपना पता एक दोस्त का घर बताया हुआ था। लोगों ने मेरे दोस्त के घर के बाहर पत्थर भी फेंके थे। मेरे दोस्त संजय मुझे फोन करके कह रहे थे, 'वे मेरे घर पर पत्थर फेंक रहे हैं'। वह घटना घटी। इसलिए, हमें इसे (उनकी शादी को) थोड़ा छुपाकर रखना था और इसे पूरा करना था। शाहरुख खान की शादी 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी।