शाहरुख खान की फिल्म जवान अब इस दिन होगी रिलीज, सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर खुद किया इसका ऐलान

Shah Rukh Khan Jawan Relese Date: पिछले कई दिनों से अलग अलग मीडिया खबरों और सोशल मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि जवान की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। पहले यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। पर अब इस फिल्म को एक नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा। इस बात का ऐलान खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है

अपडेटेड May 06, 2023 पर 7:33 PM
Shah Rukh Khan Jawan Relese Date: पिछले कई दिनों से अलग अलग मीडिया खबरों और सोशल मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि जवान की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है

भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस साल की अपनी दूसरी बड़ी फिल्म जवान (Jawan) की रीलीज डेट का ऐलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से अलग अलग मीडिया खबरों और सोशल मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि जवान की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। पहले यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। पर अब इस फिल्म को एक नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा। इस बात का ऐलान खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है।

कब रिलीज होगी जवान

शाहरुख खान की पैन इंडिया फिल्म जवान अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इस फिल्म को 2 जून के दिन रिलीज किया जाना था। पर अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। खुद शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया है। इस दौरान शाहरुख खान ने ट्विटर पर @Asksrk का सेशन भी रखा। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों को अपने ही अलग अंदाज में जवाब भी दिया।


इस साल शाहरुख की दूसरी फिल्म

जवान इस साल रिलीज होने वाली शाहरुख खान की दूसरी फिल्म है। इसे थेरी और मर्सल फेम एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का एक छोटा सा टीजर काफी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। उस वक्त से ही फैंस इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं। जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति और प्रसिद्ध अभिनेत्री नयनतारा भी स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगी। इसके अलावा इस साल शाहरुख खान की डंकी भी रिलीज की जाएगी। जिसका डायरेक्शन थ्री ईडियट फेम राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आएंगी।

पठान से बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं शाहरुख

इस साल शाहरुख खान की पठान जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। वहीं जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। सलमान खान ने भी इस फिल्म में कैमियो किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।