भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस साल की अपनी दूसरी बड़ी फिल्म जवान (Jawan) की रीलीज डेट का ऐलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से अलग अलग मीडिया खबरों और सोशल मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि जवान की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। पहले यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। पर अब इस फिल्म को एक नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा। इस बात का ऐलान खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है।
