शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान जब ड्रग्स के मामले में जेल गए थे तो पूरा देश उन्हें जानने और पहचानने लगा था। कुछ लोगों को आर्यन खान से सहानुभूति थी तो कुछ को नाराजगी। अक्सर जब ऐसे मौके आते हैं तो फिल्म स्टार या उनके परिवार की निजी जिंदगी के बारे में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। इसी के बाद ऐसी भी रिपोर्ट्स आई की आर्यन खान और पांडे पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन अब ब्रेकअप हो गया है। कई बार पपराजी ने अपने कैमरे में इनकी दूरियां दर्ज करने की भी कोशिश की थी। अब एकबार फिर आर्यन खान की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है।
मान जा रहा है कि आर्यन खान ब्राजील की एक्ट्रेस Larisson Bonesi के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब भला ऐसा क्यों कहा जा रहा है वो भी जान लीजिए। दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब Reddit के एक यूजर ने कहा कि कुछ तो आर्यन खान और ब्राजील की एक्टर Larissa के बीच चल रहा है। इस यूजर ने आर्यन खान को Larissa के परिवार के साथ देखा था।
Reddit के यूजर के मुताबिक, आर्यन खान को Larissa की मां Renata Bonesi के साथ देखा था। Renata फिलहाल मुंबई आई हुई हैं और हाल ही में आर्यन खान ने उन्हें D’yavol X जैकेट गिफ्ट में दिया था। इसके बाद यह खबर फैल गई कि Larissa और आर्यन खान रिलेशनशिप में हैं। अगर आप भूल रहे हैं तो आपको बता दें कि D’yavol X आर्यन खान का ही ब्रांड है जिसके विज्ञापन में शाहरुख और सुहाना खान नजर आते हैं।
इसके अलावा वह अपनी पहली फिल्म के डायरेक्शन में बिजी है। उनकी पहली फिल्म Stardom है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्यन खान की गर्लफ्रेंड Larissa Bonesi क्या करती हैं।
Larissa Bonesi: कौन है आर्यन खान की गर्लफ्रेंड?
पहली बार आर्यन खान और Larissa Bonesi को पिछले साल Martin Garrix के कॉन्सर्ट में किसी कॉमन फ्रेंड के साथ देखा गया था। अब भला फैन से कौन बच सकता है। फैन को ये भी पता चल गया कि आर्यन खान इंस्टाग्राम पर ना सिर्फ Larissa Bonesi बल्कि उनके परिवार को भी फॉलो करते हैं। दोनों के रिलेशनशिप को इस बात से और हवा मिली जब रेडिट पर उनका एक वीडियो आया।
Larissa Bonesi ब्राजील की एक्टर और मॉडल हैं जो बड़े स्टार के म्यूजिक एलबम में नजर आती हैं। कुछ दिन पहले सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर Larissa Bonesi के साथ कुछ तस्वीरें डाली थीं। फिर इस फोटो को Larissa Bonesi ने भी शेयर करके सुहाना खान की तारीफ की थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन की पहली पत्नी सुजैन खान और Larissa Bonesi अच्छी दोस्त हैं। आर्यन खान और Larissa Bonesi के रिश्ते का अगला पड़ाव क्या होगा यह आने वाला वक्त बताएगा।