Shahrukh Khan ने खोया आपा, सेल्फी खींच रहे फैन का झटका सरेआम हाथ, वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने फैंस को काफी निराश किया। ना केवल वो मीडिया से बचते नजर आए वहीं सेल्फी खींच रहे फैन के हाथ को भी इस कद्र झटका कि उसका चेहरा ही उतर गया। किंग खान हमेशा से ही अपने फैंस को सिर आंखों पर बिठाकर रखते हैं। ऐसे में उनका ये गुस्सैल रवैया लोगों की समझ से परे है

अपडेटेड May 03, 2023 पर 6:06 PM
शाहरुख खान सेल्फी लेने पर आखिर क्यों भड़के, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लिए उनके फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। चाहे मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा हो या एयरपोर्ट, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में सेल्फी खींच रहे अपने फैन के साथ कुछ ऐसा किया कि वीडियो देख फैंस का दिल ही टूट गया। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे किंग खान की मर्जी के बिना जैसे ही फैन ने सेल्फी लेनी चाही, तो किंग खान भड़क गए और हाथ को झटककर दूर कर दिया।

ये पूरी घटना मुंबई एयरपोर्ट की है जहां शाहरुख खान मीडिया और लोगों से बचते-बचाते बाहर निकल रहे थे। तभी एक फैन भीड़ को चीरते हुए शाहरुख खान के चेहरे के आगे अपना फोन ले आया और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। बॉलीवुड के बादशाह ने भी ना आव देखा ना ताव और हाथ को पीछे की तरफ झटक दिया। उस फैन का चेहरा ही उतर गया और वो मायूस हो गया।

पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। यहां तक कि शाहरुख खान ने पैपराजी को भी पोज देने से इनकार कर दिया। ये पहला ऐसा वाक्या नहीं है जब शाहरुख खान ने मीडिया से किनारा कर लिया हो। इससे पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के समय भी किंग खान ने रेड कार्पेट पर पोज देने से मना कर दिया था और पूरी फैमिली के साथ सीधा इवेंट में चले गए थे।


वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा साउथ इंडस्ट्री की हसीना नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण का फिल्म में खास कैमियो रहेगा, वो शाहरुख खान की पत्नी के किरदार में दिखाई दे सकती हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। विजय थलापति के कैमियो की भी खबरे हैं। बता दें कि फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।