Shark Tank India: भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने बतााई वजह, आखिर कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी क्यों की!

शार्क टैंक इंडिया के सितारों ने हाल ही द कपिल शर्मा शो के मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की और मजाकिया अंदाज में ये भी बताया कि कैटरीना कैफ ने विकी से क्यों शादी की

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कपिल के शो पर शार्क टैंक इंडिया की मस्ती

Shark Tank India: टीवी पर इन दिनों बेहद ही फेमस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' (Shark Tank india) जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह एक नए कॉन्सेप्ट पर आधारित शो है, जिसमें बिजनेस और स्टार्टअप को लेकर कंटेस्टेंट आते हैं और 'शार्क्स' के सामने अपने आइडिया रखते हैं। इस शो में 7 शार्क हैं यानी बड़े उद्योगपति। शो में जजों के पैनल में अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover), नमिता थापर, अनुपम मित्तल, विनीता सिंह (Vineeta Singh), ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh), पीयूष बंसल (Peyush Bansal) और अमन गुप्ता (Aman Gupta) शामिल हैं।

शुरुआत में ही इनमें से कुछ चेहरे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के सितारों द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर मस्ती की और कई विषयों पर रोचक जानकारी दी।

अपने-अपने बिजनेस में महारात हासिल करने वाले ये गेस्ट कपिल शर्मा में खूब मस्ती करते दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने लेंसकार्ट (Lenskart) के पीयूष बंसल से पूछते हैं कि पीयूष भाई आप अपने ही ब्रांड के चश्मा पहनते हैं। जिस पर पीयूष कहते हैं कि हां बिल्कुल। फिर कपिल शर्मा कहते हैं कि मुझे याद है कि आपने पहली बार कैटरीना कैफ ब्रांड एबेंसडर चुना। आपने कैटरीना को ही क्यों चुना। क्या आपकी यह बिजनेस स्ट्रैटजी थी या फिर पर्सनल स्ट्रैटजी। जिस पर पीयूष समेत सारे शार्क्स हंस देते हैं। फिर कपिल बोलते हैं कि क्या आपको विक्की के बारे में पता नहीं था।

Shark Tank India: अनुपम मित्तल बोले- शार्क टैंक इंडिया की प्रसिद्धि अजीब, 'जब मैं जिम जाता हूं, तो लड़के शार्क-शार्क चिल्लाते हैं'


इस पर भारतपे के फाउंडर ((BharatPe founder) अशनीर ग्रोवर ने मजेदार जवाब दिया। ग्रोवर ने कहा कि इनका चश्मा पहनकर कैटरीना कैफ को क्लियरिटीआ गई कि विक्की अच्छा लड़का है और शादी कर लीं। यह सुनकर वहां मौजूद सारे शार्क्स हंसने लगते हैं।

कपिल शर्मा ने शार्क की कुल संपत्ति का किया खुलासा

कपिल शर्मा ने अपने मंच पर कहा कि अगर आप शो देख रहे हैं तो आप सोच रहे होंगे कि इनकी संपत्ति कितनी हो सकती है। कपिल ने कुछ कैलकुलेशन करते हुए खुलासा किया कि कंपनियों की कुल संपत्ति 1,10,875 करोड़ रुपये हैं। कपिल ने इस कीमत का जिक्र करने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अपहरणकर्ता आ गए और शार्क का अपहरण कर लिया तो देश की GDP में भारी गिरावट आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।