Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) को दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। इस शो में कई स्टार्टअप्स को एक बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंडिंग भी मिली है। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।
शो के जज पीयूष बंसल, अनुपम मित्तल जैसे तमाम जजों के नाम घर-घर पहुंच गए हैं। सभी जजों में बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पीयूष बंसल और अमन गुप्ता मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अमन गुप्ता और पीयूष बंसल इन दिनों रणथंभौर नेशनल पार्क में इंजॉय करते नजर आ रहे हैंl दोनों ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl पीयूष बंसल के जन्मदिन के अवसर पर यह तस्वीरें शेयर की गई हैंl शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता और पीयूष बंसल अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में एंजॉय करते नजर आ रहे हैंl अमन गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें बॉलीवुड ट्विस्ट दिया गया है। तस्वीर में दोनों लोग एक जीप में खड़े नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीरें उस तरह की हैं, जिसमें अजय देवगन अपनी फिल्मों में करते हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए अमन ने लिखा है – अजय देवगन और शाहरुख खान साथ में। इस पोस्ट को देखते ही अनुपम मित्तल ने कमेंट किया कि आप लोग रणथंबोर (Ranthambore) में हैं, इस पर अमन गुप्ता ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि पीयूष बंसल अपने जन्मदिन पर कैटरीना कैफ से मिलना चाहते, लेकिन उनको यह मिला। अनुपम भाई आप समझ रहे हो ना मैं क्या कहना चाहता हूं।
बता दें कि कैटरीना कैफ पीयूष की कंपनी लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर हैंl पीयूष और अमन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार पीयूषl' वहीं एक फोटो में अमन को पत्नी प्रिया, बेटी मिया और अदा के साथ देखा जा सकता हैl अमन गुप्ता बोट के को-फाउंडर हैl वहीं पीयूष बंसल लेंसकार्ट के को-फाउंडर हैंl