Get App

Shark Tank India: अमन गुप्ता ने किया खुलासा, कैटरीना से मिलना चाहते हैं पीयूष बंसल, जानिए क्या है पूरा मामला

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के जज पीयूष बंसल और अमन गुप्ता रणथंबोर में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 10:45 AM
Shark Tank India: अमन गुप्ता ने किया खुलासा, कैटरीना से मिलना चाहते हैं पीयूष बंसल, जानिए क्या है पूरा मामला
Shark Tank India के पीयूष बंसल और अमन गुप्ता रणथंबोर में कर रहे हैं एंजॉय

Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) को दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। इस शो में कई स्टार्टअप्स को एक बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंडिंग भी मिली है। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।

शो के जज पीयूष बंसल, अनुपम मित्तल जैसे तमाम जजों के नाम घर-घर पहुंच गए हैं। सभी जजों में बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पीयूष बंसल और अमन गुप्ता मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अमन गुप्ता और पीयूष बंसल इन दिनों रणथंभौर नेशनल पार्क में इंजॉय करते नजर आ रहे हैंl दोनों ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl पीयूष बंसल के जन्मदिन के अवसर पर यह तस्वीरें शेयर की गई हैंl शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता और पीयूष बंसल अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में एंजॉय करते नजर आ रहे हैंl अमन गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें बॉलीवुड ट्विस्ट दिया गया है। तस्वीर में दोनों लोग एक जीप में खड़े नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें