Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में किस जज ने लगाया सबसे ज्यादा पैसे, देखिए पूरी लिस्ट

Shark Tank India: रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में 7 जज शामिल रहे। इस शो में अमन गुप्ता ने 28 डील में 9.358 करोड़ रुपये का निवेश किया है

अपडेटेड Feb 13, 2022 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
शार्क टैंक इंडिया में किस शार्क ने कितना किया निवेश

Shark Tank India: रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप क बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। इस शो से मीमर्स को खूब सारा कच्चा माल तो मिला ही, कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड भी मिले हैं। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।

इस शो में हमने कई एज ग्रुप के एंटरप्रेन्योर्स को देखा है, जिनकी उम्र 20 से 50 और 60 साल तक है। इस शो में देश के कई हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। कई स्टार्टअप ऐसे रहे, जिन्हें जजों से निवेश मिला है, वहीं कई ऐसे स्टार्टअप भी रहे जिन्हें निवेश के नाम निराश होना पड़ा। इस शो में कुल 7 जज शामिल थे।

जानिए किस जज ने कितना किया निवेश


इस शो में 117 एंटरप्रेन्योर्स ने अपने विचार रखे, जिसमें से 67 डील हुई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किस ज ने कितना निवेश किया है।

अमन गुप्ता ने 28 डील में 9.358 करोड़ रुपये का किया निवेश

दुनिया के सबसे बड़े हेडफोन और ईयरबड्स बनाने वाले BoAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA हैं। उन्होंने 28 डील में से 9.358 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। गुप्ता ने शो में सबसे ज्यादा निवेश किया है। उन्होंने शो में कई बार जिक्र किया है कि वो युवा entrepreneurs को सपोर्ट करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने युवाओं के साथ कई डील पर साइन किए हैं।

पीयूष बंसल ने 27 डील में से 8.297 करोड़ रुपये किए निवेश

निवेश के मामले में दूसरे नंबर में पीयूष बंसल का नाम आता है। शो के शुरुआती दौर में पीयूष बंसल नहीं थे। बंसल ने 27 डील में से 8.297 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। जुगाड़ू कमलेश के स्टार्टअप में निवेश करके उन्होंने सबका दिल जीत लिया। अगर किसी से पूछा जाए कि आपका पसंदीदा शार्क कौन है, तो पीयूष बंसल सबसे आम जवाब होगा।

Shark Tank India: गोल और गहरी नाभी स्टार्टअप को देखकर अपनी हंसी रोक न पाए जज, 10 लाख रुपये निवेश की जरूरत

नमिता थापर ने 22 डील में से 6.383 करोड़ रुपये का किया निवेश

निवेश के मामले में तीसरे नंबर में नमिता थापर हैं, उन्होंने 22 डील में से 6.383 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नमिता थापर हेल्थकेयर सेक्टर से हैं। नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

अश्नीर ग्रोवर ने 21 में 5.383 करोड़ रुपये निवेश किए

शो के दौरान काफी विवादों में घिरे अशनीर ग्रोवर ने 21 डील में से 5.383 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अनुपम मित्तल ने 24 डील में 5.338 करोड़ रुपये किए निवेश

अनुपम मित्तल ही एक ऐसे इकलौते शार्क थे, हर एपिसोड में मौजूद थे। उन्होंने शो के दौरान 24 डील में से 5.338 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मित्तल पीपल ग्रुप के फाउंडर और CEO हैं। जिसमें शादी डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम शामिल हैं। मित्तल बोस्ट कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।

विनीता सिंह ने 15 डील में 3.042 करोड़ रुपये किए निवेश

विनीता सिंह ने शार्क टैंक इंडिया पर कुल 15 डील में से 3.042 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने महिला उद्यमियों (women entrepreneurs) के साथ भी कई डील किए हैं।

गजल अलघ ने 7 डील में 1.2 करोड़ रुपये किए निवेश

गजल अलघ MamaEarth की फाउंडर हैं। यह एक ब्यूटी ब्रैंड है, जिसे शिल्पा शेट्टी एंडॉर्स करती नजर आती हैं। उन्होंने 7 स्टार्टअप्स में 1.2 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने सबसे कम निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।