सोनी लिव पर प्रसारित होने वाला रियल्टी शो Shark Tank India2 इन दिनों लोगों के बीच में खूब फेमस हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। अब इस शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस शो के एक हालिया एपिसोड में शो के शार्क यानी जज अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने गलत दावा करने वाले एक पिचर्स को सलाह दे डाली। आइये जानते हैं क्या है पूरी बात।
शो के रिसेंट एपिसोड में सबसे पहले स्ट्रीटवियर कपड़ों के ब्रांड के फाउंडर किशोर जयरामको और आशुतोष रॉय अपनी पिच लेकर शार्क के सामने हाजिर हुए। पिचर्स ने अपनी कंपनी में 5 फीसदी इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये की डिमांड की। उनकी पिच सुनने के बाद अमन गुप्ता उनकी पृष्ठभूमि के बारे में पूछते हैं और क्या उनमें से किसी ने इससे पहले अन्य व्यवसाय किया था। नमिता थापर कहती हैं कि चलिए आपके व्यवसाय पर आते हैं और पूछते हैं कि टॉप और अन्य उत्पादों में क्या अलग है। और यह भी कि आप क्या बेचते हैं, जैसा कि वह कहती हैं कि वह नाइट सूट और अन्य चीजें भी देख सकती हैं। पिचर्स से बात चीत करने के बाद जहां अनुपम, नमिता, अमित और अमन डील से बाहर हो गए तो वहीं विनीता ने उनको 20 फीसदी इक्विटी के लिए 30 लाख और 12 फीसदी ब्याज पर 20 लाख रुपये के लोन का ऑफर दिया। हालांकि पिचर्स ने इस डील को लेने से इंकार कर दिया।
शो की दूसरी बिजनेस पिच में दिल्ली के अंकित अग्रवाल ने शार्क के सामने अपना बिजनेस आइडिया रखा। अंकित ने बताया कि वे प्लेसमेंट कराने वाली एक कंपनी चलाते हैं। अंकित ने अपनी कंपनी में 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड रखी। हालांकि इस पिच के दौरान अमित जैन, अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल की आपस में बहस भी देखने को मिलती है। हालांकि बाद में अमन, नमिता और अनुपम एक साथ 4 फीसदी की इक्विटी के लिए 2 करोड़ रुपये का ऑफर देते हैं। जिसे पिचर्स एक्सेप्ट कर लेते हैं।
तीसरी पिच में अनुपम ने पिचर्स को दे डाली ये सलाह
तीसरी पिच में नितेश सिंह और सुनील साहा ने शार्क के सामने अपना बिजनेस आइडिया रखा। उन्होंने बताया कि उनका ब्रांड नीले रंग की चाय बेचने वाला दुनिया का पहला ब्रांड है। उन्होंने अपनी कंपनी में 1 फीसदी इक्विटी के बदले शार्क से 75 लाख रुपये मांगे। हालांकि शार्क अनुपम ने पिचर्स से कहा कि वे अमेरिका में लंबे वक्त तक रहे हैं और वहां पर लोग काफी लंबे वक्त से ऐसे प्रोडक्ट्स को यूज कर रहे हैं। साथ ही अनुपम ने पिचर्स को गलत जानकारी न देने की सलाह भी दे डाली।