Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस में ED के रेड के बाद राज कुंद्रा का आया पहला रिएक्शन, शिल्पा शेट्टी को लेकर कही ये बात

Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के प्रॉपर्टी पर रेड मारा था। इस रेड के बाद राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को इस मामले में दूर रखा जाए

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 7:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर एक बार फिर से पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्शन लिया है। शुक्रवार को राजकुंद्रा के ऑफिस और अन्य संपत्तियों पर ED ने छापेमारी की थी। वहीं ED की इस कार्रवाई के बाद अब राज कुंद्रा ने अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राज कुंद्रा ने अपने बयान में कहा कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को इस मामले में न घसीटा जाए।

राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, "मैं पिछले चार साल से जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग के सवाल पर से सच्चाई छिप नहीं सकती। अंत में, न्याय की ही जीत होगी।"

raj kundra post


राज कुंद्रा ने किया पोस्ट

राज कुंद्रा ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि, "इन मामलों में मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम बार-बार घसीटा जाना बिल्कुल सही नहीं है। हमारी एक प्राइवेसी है और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।" बता दें कि ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग जांच अश्लील कंटेंट के प्रोडक्शन और मोबाइल ऐप के जरिए उसके सर्कुलेशन से जुड़ा हुआ है। वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने भी एक बयान जारी कर उन रिपोर्ट्स का खंडन किया जो एक्ट्रेस के घर पर रेड का दावा कर रही थीं। उन्होंने कहा, "मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का कोई छापा नहीं पड़ा है। उनका किसी अपराध से कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने मीडिया से भी अपील किया कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वीडियो, तस्वीरों और नाम का इस केस में इस्तेमाल ना करे। अगर ऐसा हुआ, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में जेल जा चुके हैं राज कुंद्रा

आपको बता दें कि राज कुंद्रा का नाम 2021 में पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ा था। उस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया था और करीब दो महीने जेल में बिताए, जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा और राज ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी और उनकी शादी को अब 15 साल से अधिक हो गए हैं।

बेंगलुरु के स्टार्टअप का कारनामा, फ्रेशर को टेक्स्ट मैसेज के जरिए नौकरी से निकाला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।