Shreyas Talpade Heart Attack: एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। वे हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 47 साल के श्रेयस को 14 दिसंबर की शाम मुंबई में अंधेरी के बेलव्यू अस्पताल (Belle Vue Hospital) में भर्ती कराया गया है। हार्ट अटैक के बाद श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गई। अस्पताल ने श्रेयस के अस्पताल में होने और एंजियोप्लास्टी होने की बात की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों में तलपड़े को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस भी नजर आ रहे हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं।
श्रेयस तलपड़े ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने दिल दोस्ती एक्सेट्रा, गोलमाल, हम तुम शबाना, पोस्टर बॉयज, विल यू मैरी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म इकबाल के लिए काफी सराहा गया था। फिल्म में वे नसीरुद्दीन शाह के साथ दिखाई दिए थे। बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' वेलकम फ्रेंचाइजी का ही सीक्वल है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी और संजय दत्त अहम किरदार नजर आएंगे। वहीं परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खबर पर रिएक्शन दिया और अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुआएं मांग रहे हैं। उनमें से एक ने लिखा, 'यार बेचारा, अल्लाह उनको ठीक करे, जितनो ने मेरा ये मैसेज देखा उनके लिए दुआ करो।' दूसरे ने कहा, 'हमारा दिल क्यों दहला रहे हो.. भाई जल्दी ठीक हो जाओ।' तीसरे ने कमेंट किया, 'जल्दी ठीक हो जाओ.. वह बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं।' चौथे ने कहा, 'हर हर महादेव उन पर कृपा करें महादेव उनको जल्दी अच्छे करे।