दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया है। फिल्म निर्माता ने 23 दिसंबर को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 90 साल के थे। उन्हें 18 नेशनल अवार्ड मिले थे और वह काफी लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। फिल्म मेकर शेखर कपूर ने बेनेगल को श्रद्धांजलि देते हुए X पर पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म निर्माता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "उन्होंने 'न्यू वेव' सिनेमा बनाया। श्याम बेनेगल को हमेशा उस व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने अंकुर, मंथन और अनगिनत अन्य फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी। उन्होंने शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी महान अभिनेत्रियों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक।"
