Siddharth On Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के पटना इवेंट में जुटी भीड़ पर एक्टर सिद्धार्थ ने साधा निशाना, नाराज हुए अल्लू अर्जुन के फैंस

Siddharth On Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हर दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पटना में उमड़ी भीड़ पर तंज कसा है

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 9:52 PM
Siddharth On Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के पटना इवेंट में जुटी भीड़ पर एक्टर सिद्धार्थ ने साधा निशाना, नाराज हुए अल्लू अर्जुन के फैंस

Siddharth on Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है। फैंस से मिल रहे इस प्यार की वजह से पुष्पा-2 धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से जो तहलका मचाना शुरू किया है वो अब भी जारी है। फिल्म ने रिलीज के मात्र चार दिनों के भीतर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस बीच अभिनेता सिद्धार्थ के एक बयान ने 'पुष्पा' के प्रशंसकों को निराश कर दिया है। सिद्धार्थ के यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग इस पर कई कमेंट भी कर रहे हैं।

सिद्धार्थ ने कही ये बात


हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए एक्टर सिद्धार्थ ने इशारों-इशारों में 'पुष्पा 2' पर निशाना साधा। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए पटना में उमड़ी भीड़ की तुलना जेसीबी खुदाई देखने वाली भीड़ से कर दी। सिद्धार्थ का कहना था कि भारत में भीड़ का मतलब गुणवत्ता नहीं है, "हमारे देश में जेसीबी से खुदाई करने पर भी लोगों की भीड़ जुट जाती है। इसलिए बिहार में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा होना कोई भी बड़ी बात नहीं है।"

 

जेसीबी से कर दी भीड़ की तुलना

YouTuber मदन गौरी के साथ एक साक्षात्कार में, सिद्धार्थ ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे मार्केटिंग रणनीतियों से भीड़ इकट्ठा होती है, विशेष रूप से जब एक संगीत और फिल्म जैसी कोई चीज हो। उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी भीड़ और गुणवत्ता के बीच कोई संबंध नहीं है। सिद्धार्थ के अनुसार, तालियों की बौछार प्राप्त करना आसान है और यह हमेशा वास्तविक गुणवत्ता का प्रतीक नहीं होता।

अल्लू अर्जुन के फैंस हुए नाराज

सिद्धार्थ के इस साक्षात्कार के बाद, नेटिजन्स ने खूब रिएक्शन भी दिया। कुछ लोग उनकी बातों से सहमत दिखे, इसे सिर्फ एक मार्केटिंग रणनीति मानते हुए समर्थन जताया। वहीं, कुछ ने इसे जलन और उत्तरी भारत में उनकी कम पहचान के तौर पर देखा। उनके इस बयान ने अल्लू अर्जुन के फैंस को आक्रोशित कर दिया है और सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की आलोचना शुरू कर दी है।

Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा ने लगाया 'फायर', पांच दिनों में दुनिया भर में कर डाली इतनी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।