Get App

Sidharth Malhotra Birthday: इस फिल्म से शुरू हुईं थी सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी, स्पेशल थी दोनों की पहली मुलाकात

Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू कर अपनी पहचान बनाई और कई हिट फिल्मों में काम किया। सिद्धार्थ न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि कियारा आडवाणी के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहे। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 9:26 AM
Sidharth Malhotra Birthday: इस फिल्म से शुरू हुईं थी सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी, स्पेशल थी दोनों की पहली मुलाकात
Sidharth Malhotra Birthday: सिद्धार्थ-कियारा आडवाणी एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे, लेकिन फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती काफी मजबूत हो गई

Sidharth Malhotra Birthday: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ सालों में एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आज यानी 16 जनवरी 2025 को एक्टर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी के बारे में

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे, लेकिन फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती काफी मजबूत हो गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को एक दूसरे के साथ के शादी के बंधन में बंध गए।

साल 2018 में हुईं थी पहली मुलाकात

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात 2018 में एक पार्टी में हुई थी। करण जौहर के शो'कॉफी विद करण 7' में कियारा ने बताया था कि, दोनों की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज की रैपअप पार्टी के दौरान हुई थी। ये एक कैजुअल मुलाकात थी, लेकिन 'लेकिन मैं आज भी उस रात को कभी नहीं भूल सकती।' इसी के बाद से उनके लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद शेरशाह की फिल्म की शूटिंग के बाद कपल एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आने लगा। दोनों अक्सर एक साथ पार्टियों में नजर आते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें