Get App

Silk Smitha Biopic: 'क्वीन ऑफ द साउथ' सिल्क स्मिता की आ रही बायोपिक, धमाकेदार टीजर आया सामने

Silk Smitha Biopic: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता पर बनी बायोपिक आपको जल्द ही देखने को मिलेगी। इस बोयपिक का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें चंद्रिका रवि, सिल्क स्मिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 1:21 PM
Silk Smitha Biopic: 'क्वीन ऑफ द साउथ' सिल्क स्मिता की आ रही बायोपिक, धमाकेदार टीजर आया सामने
silk smitha: 'क्वीन ऑफ द साउथ' सिल्क स्मिता की आ रही बायोपिक, धमाकेदार टीजर आया सामने

Silk Smitha Biopic: फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए सिल्क स्मिता का नाम नया नहीं है। साउथ इंडस्ट्री की फेमस दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जन्मदिन पर उनकी आने वाली बायोपिक के बारे में घोषणा की गई है। 2 दिसंबर, 2024 को 'सिल्क स्मिता: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसमें उनके फिल्मी करियर, संघर्ष और अचीवमेंट को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेत्री चंद्रिका रवि सिल्क स्मिता का किरदार निभा रही है।

इस फिल्म का टीजर आते ही एक बार फिर सिल्क स्मिता के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। बता दें इससे पहले डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने सिल्क की भूमिका निभा चुकी है।

कैसे मिला सिल्क स्मिता नाम

सिल्क स्मिता का असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था। स्मिता 1980 और 1990 के दशक में भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक थीं। 1980 में आई तमिल फिल्म वंदीचक्करम से वह काफी फेमस हुईं, इस फिल्म में उन्होंने सिल्क नाम की एक कैबरे डांसर की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद इस किरदार का नाम उनके साथ जुड़ गया और उन्हें सिल्क स्मिता के नाम से जाना जाने लगा। अपने 17 साल के करियर के दौरान उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी भाषाओं में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। इनको 'क्वीन ऑफ द साउथ' भी कहा जाता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें