Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 1 नवंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम लोगों ने अभिनेत्री को शुभकामनाएं दीं। लेकिन, अभिषेक या फिर बच्चन परिवार में से किसी ने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश नहीं किया, जिसके बाद से दोनों के बीच तलाक की अफवाह और फैलने लगीं। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉक शो होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन के बचाव करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का सामना भी करना पड़ा।
सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया पोस्ट
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की बढ़ती अफवाहों के बीच सिमी ग्रेवाल ने मंगलवार रात को इंस्टाग्राम पर एक्टर के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जिसको कुछ ही देर बाद डिलीट भी कर दिया। अपने इंस्टाग्राम पर सिमी ने अपने ही पुराने टॉक शो 'Rendezvous with Simi Garewal' का एक क्लिप शेयर किया। इस वीडियो क्लिप में अभिषेक नजर आ रहे हैं और सिमी एक्टर को बॉलीवुड का ‘सबसे अच्छा आदमी’ बता रही हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
पोस्ट को कैप्शन में सिमी ने लिखा, “मुझे लगता है कि अभिषेक को व्यक्तिगत रूप से जानने वाला हर कोई इस बात से सहमत होगा कि वह बॉलीवुड के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। वह अच्छे मूल्य और सहज शालीनता वाले इंसान है।" सिमी की इस पोस्ट पर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी सहमती जताई। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जा कर रिप्लाई देते हुए फराह ने कहा,"मैं पूरी तरह से सहमत हूं! वह सबसे अच्छे इंसान हैं।"
कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा, जिसके बाद से यूजर्स ने सिमी को काफी ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर नाराजगी झेलने के बाद एक्ट्रेस ने तुरंत यह पोस्ट डिलीट कर दिया। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट Reddit पर शेयर किया गया है।
कब शुरू हुई तलाक की अफवाह
आपको बता दें कि तलाक की अफवाहों पर अब तक अभिषेक और ऐश्वर्या की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दोनों की शादी को 17 साल हो गए हैं। इनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। इस साल तलाक की अफवाह तब शुरू हुईं, जब अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ शादी में शामिल नहीं हुईं, बल्कि वह अपनी बेटी के साथ अकेले ही शादी में पहुंचीं।