Get App

ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का साइड लेना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। ऐश्वर्या के बर्थडे पर अभिषेक और बच्चन परिवार में किसी ने भी उनको विश नहीं किया। अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने एक्टर के बचाव में एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 9:17 PM
ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का साइड लेना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
Simi Garewal Post: सिमी गरेवाल ने अभिषेक के बचाव में पोस्ट किया

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 1 नवंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम लोगों ने अभिनेत्री को शुभकामनाएं दीं। लेकिन, अभिषेक या फिर बच्चन परिवार में से किसी ने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश नहीं किया, जिसके बाद से दोनों के बीच तलाक की अफवाह और फैलने लगीं। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉक शो होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन के बचाव करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया पोस्ट

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की बढ़ती अफवाहों के बीच सिमी ग्रेवाल ने मंगलवार रात को इंस्टाग्राम पर एक्टर के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जिसको कुछ ही देर बाद डिलीट भी कर दिया। अपने इंस्टाग्राम पर सिमी ने अपने ही पुराने टॉक शो 'Rendezvous with Simi Garewal' का एक क्लिप शेयर किया। इस वीडियो क्लिप में अभिषेक नजर आ रहे हैं और सिमी एक्टर को बॉलीवुड का ‘सबसे अच्छा आदमी’ बता रही हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें